Instagram shayari love 2 line in hindi for boy | Love Shayari
ज़रूरी नहीं है इश्क में बाहो के सहारे ही मिले..
किसी को जी भर के महसूस करना भी मोहब्बत है..
_____________________________________
हसरतें कुछ और है
वक्त की इल्तजा कुछ और है,
कौन जी सका है ज़िन्दगी अपने मुताबिक,
दिल चाहता कुछ और है होता कुछ और है!!
_____________________________________
मैने देखी है तेरे चेहरे की चमक़,
मेरे करीब तू सुकून से रहती थी ☺️
_____________________________________
रफ़ू क्यूँ कर रहे हो जब इसे फिर चाक होना है
ये मिट्टी का बदन मिट्टी की ही ख़ूराक होना है.!
_____________________________________
एक उमर बीत चली है उन्हें चाहते हुए,
वो आज भी बेखबर है कल की तरह..
_____________________________________
अए हवा उड़ा के ज़ुल्फें उनकी सूरत को न छुपा
बाद मुद्दत के मेरा हमनशीं यूँ बे-नक़ाब आया है.
_____________________________________
दोस्त थे,फिर मोहब्बत हो गयी,
मोहब्बत का तो पता नही,फिर दोस्ती भी खत्म हो गयी ।
_____________________________________
नींद भी नीलाम हो जाती है
बाज़ार -ए- इश्क में,
किसी को भूल कर सो जाना,
इतना भी आसान नहीं होता !
_____________________________________
पुकारिए जितना
अजनबी कौन भला आता है,
एक है दर्द वही अपना है
लौट हर बार चला आता है!
- धर्मवीर भारती
_____________________________________
दर्द बन के निकलूंगा तेरी आंख से..!!
लोग तेरे आसुओं में मेरी तस्वीर देखेगे...!!
_____________________________________
कुछ यूँ लगता है...तेरे साथ ही गुज़रा वो भी,
हमने जो वक़्त तेरे साथ गुज़ारा ही नहीं....
_____________________________________
पिघल गए होंगे पत्थर उसके पैरों को छु कर,
पहाड़ों से झरने यूं ही तो नहीं बहते..!!💞
_____________________________________
मोहब्बत का तालुक हो तो रूह से हो.
सुना है दिल तो अकसर भर जाया करते है....
_____________________________________
तेरा ख्याल तेरा ध्यान बन के आयेंगे
तेरी ज़मी पे आसमान बन के आयेंगे
_____________________________________
बड़ी मुश्किल से हमें लोग समझ पाएं हैं
अगली बार कुछ आसान बन के आयेंगे
_____________________________________
दर्द के बाज़ार में खूब तरक्की कमा रहा हूं,
पहले छोटी सी दुकान थी अब शोरूम चला रहा हूं...