{31+} deep true line shayari in hindi about life
सच्ची/कड़वी बातें:
काम कितने खराब करतें हैं,
लोग रिश्तों में हिसाब रखतें हैं..!!
___________________________________________
कितने गरीब हैं कुछ लोग जिंदगी में,
कुछ नही उनके पास, पैसे के सिवा..!!
___________________________________________
Motivational True Lines in Hindi
कभी रंग सांवला तो कभी छोटा घर देखकर,
लड़के भी ठुकराए जाते हैं, पद नौकरी देखकर..!!
___________________________________________
जिन्हें नींद नहीं आती, उन्ही काे है मालूम,
सुबह आने में कितने ज़माने लगते हैं..!!
___________________________________________
True Line Shayari, Sad
गरीब लहरों पे पहरे बिठाए जाते हैं,
कोई नही लेता तलाशी समन्दरों की..!!
___________________________________________
तवायफ से मोहब्बत के यहां दस्तूर अलग हैं,
रात भर साथ सोए, सुबह दुत्कार देते हैं..!!
___________________________________________
True Lines in Hindi
रिश्तों पर रुपयों की किश्ते जोड़ देते हैं,
खाली हो जेब तो.. लोग हर रिश्ते तोड़ देते हैं..!!
___________________________________________
नसीब में लिखा है टूटना.. कुछ के,
हर गुड़िया की शादी थोड़े होती है..!!
___________________________________________
True Line in Hindi English
तुमसे कह सके तुम्हारी खराब बातें,
इतनी ईमानदारी, आज़ादी बरतना..!!
___________________________________________
तुम्हे सिर्फ ठेला दिखता है सड़क पर साहब,
हक़ीक़त में वो अपना पूरा घर खींचता है..!!
___________________________________________
True Lines for Life in Hindi
ख्वाहिशों से भरा पड़ा है घर इस कदर,
रिश्ते तरस रहे हैं, थोड़ी जगह पाने को..!!
___________________________________________
छोटे हो रहे हैं, अभी दिन इस कदर,
फ़क़त लोगों की सोच हो जैसे..!!
___________________________________________
True Lines about Life
रज़ाई वालो से ही...मज़ाक करती होंगी सर्दियाँ,
सड़को पे...दिसंबर कई साल लंबा होता है..!!
___________________________________________
सबसे पहले आएंगे आगे,
हम जो पिछली कतार वाले हैं..!!
___________________________________________
True lines motivational
मरने के बाद क्या होता है,
जो ज़िंदा हैं वो बता रहे थे..!!
___________________________________________
इस दौर के अंदाज़ अजब देखे है यारो,
गूंगो से कहा जाता है बहरों को पुकारो..!!
___________________________________________
True line
खुद को संभाल कर रखिये,
फिर से सांसे महँगी होने वाली हैं..!!
___________________________________________
हाँ व्हाट्सप्प पर कुछ जोक्स आ जाते हैं पुराने,
दोस्तों के, अब कंधों पर हाथ नहीं रहते..!!
___________________________________________
True line in english
इजाज़त नही थी जिसे पराए मर्द से बात करने की,
घर वालो नें दहेज़ में उसे बिस्तर दिया है..!!
___________________________________________
ज़रूरत हो तभी जलाओ अपने आप को,
उजालों में चिरागों की अहमियत नहीं होती..!!
___________________________________________
Emotional true lines about life
हम थप्पड़ भी मार दें तो हो जाते हैं बदनाम,
हमारा कत्ल भी हो जाये तो चर्चा नहीं होती..!!
___________________________________________
चार पहियों वाले उन ठेलों ने,
जाने कितने त्योहार संभाल रखे हैं..!!
___________________________________________
True lines in Hindi meaning
अहमियत यहां हैसियत वालो को मिलती है,
हम तो यूं ही अपने जज्बात लिए घूमते हैं..!!
___________________________________________
ज़रा सी तबियत क्या नासाज़ हुई ,
बच्चे वकील बुला लाए ह़कीम से पहले..!!
___________________________________________
True lines about life in Hindi English
दिल का अच्छा होना चाहिए लड़का,
ऐसा कह कर उसने तस्वीर मांगी है..!!
___________________________________________
काट कर ग़ैरों की टांगें ख़ुद लगा लेते हैं लोग,
शहर में इस तरह भी क़द बढ़ा लेते हैं लोग..!!
___________________________________________
Motivational true lines in English
ऐसा नहीं है कि बोलने को कुछ नहीं है सोचने को कुछ नही है लिखने को कुछ नही है ... बहुत कुछ है इस मन में इस जेहन में.. मगर हम वो लोग हो गए हैं कि खुद को खुद ही खारिज करके आगे बढ़ जाते हैं....🙂🙏🏻
___________________________________________
तू भी खामखां, बढ़ रही है, ऐ धूप...
इस शहर मे पिघलने, वाले दिल नहीं हैं..!!