Looking For Anything Specific?

Romantic Shayari | रोमांटिक शायरी | romantic Wife Hindi Shayari

Romantic Shayari | रोमांटिक शायरी | romantic Wife Hindi Shayari 

शर्म, दहशत, झिझक, परेशानी,
नाज़ से काम क्यूँ नहीं लेतीं;
ये आप, वो, जी, मगर ये सब क्या है,
तुम मेरा नाम क्यूँ नहीं लेती।
___________________________________________

ए दर्द  मुझे तेरा ही सहारा है
जख्मो  के सिवा  अब कौन हमारा है
लोग डरते है मौत के आ जाने से
हमें  तो  जिंदगी  ने ही मारा है।
___________________________________________

जब से तुम गए हो फिर सुबह हुई ही नहीं,
कम्बख़्त रात ही होती रही हर रात के बाद!!
___________________________________________

मैं पसंद नहीं अगर
तो इतना वक्त क्यों बिताते हो,
मैं औरों से अलग नहीं
तो सिर्फ़ मुझको क्यों सताते हो,
रिश्तों में नहीं बंधना अगर
तो इतना हक़ क्यों जताते हो,
फर्क नहीं पड़ता मेरे फैसलों से
तो मुझसे उम्मीद क्यों लगाते हो,
डरते नहीं मुझे खोने से अगर
तो बेवजह फ़िक्र क्यों दिखाते हो।
___________________________________________

इतने बैचेन, इतने बेकरार क्यूँ हैं,
लोग जरूरत से ज़्यादा होशियार क्यूँ हैं..
सब को सब की ख़बर चाहिए
सब चलते फिरते अखबार क्यूँ हैं.. ??
___________________________________________

"दिल में कोई और बसा तो नहीं,
ये चाहत इश्क की ज्यादा तो नहीं,
सब मुझे चाहने लगे हैं....,
कहीं मुझ में तुम्हारी कोई अदा तो नहीं..!"
___________________________________________

मिलकर भी तुझसे हसरत-ए-मुलाकत रह गई,
ऐसा लगा बादल तो घर आये, पर बरसात रह गई...
___________________________________________

मिजाज बदलती रही जिंदगी,
कभी तोड़ा तो कभी सवार दिया।
जब जब सोचा तुझे,
लफ़्ज़ों में ढाल कर ग़ज़ल में उतार दिया।।
___________________________________________

समय के साथ सबकुछ बदल जाए,
कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता मेरे दोस्त
बस तुम कभी मत बदलना
___________________________________________

🍂🍂 तुम्हारी यादों की तपिश में जल रहें हैं...
          सच कहूं तो...ना जी रहे हैं..
          ना मर रहे हैं ....!
          रातों की नींद... दिन का चैन ...
          सब  कुछ  तुम्हारे....
          पास गिरवी रह गया .....!
          हमारे  पास  बस एक....
         अन्तहीन  इंतजार रह गया...🍂🍂
___________________________________________

तुने तो खुद सुनी थी, सीने से लग के धडकनें मेरी.. 
कितना डरता हूँ तुझे खोने के ख्याल से...!!
___________________________________________

बहुत देर कर दी तुमने धड़कने महसूस करने में
वो दिल नीलाम हो गया जिस पर हुकूमत तुम्हारी थी !!
___________________________________________

मुझे याद है कभी एक थे मगर आज हम हैं जुदा जुदा
वो जुदा हुए तो संवर गए,हम जुदा हुए तो बिखर गए
कभी अर्श पर कभी फर्श पर,कभी उनके दर कभी दर ब दर
ग़म ए आशिक़ी तेरा शुक्रिया,हम कहां कहां से गुज़र गए
___________________________________________

लहजे में बदजुबानी
चेहरे पे नकाब लगाए फिरते हैं
जिनके खुद के बही-खाते
बिगड़े पड़े हैं
वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं___!!
___________________________________________

अए हवा उड़ा के ज़ुल्फें उनकी सूरत को न छुपा
बाद मुद्दत के मेरा हमनशीं यूँ बे-नक़ाब आया है.
___________________________________________

सुनो...
चलो आज खत्म करें ये रस्म-ए-ताल्लुक भी..
मैं भी क्यों बेचैन रहूँ...तुम भी क्यों बदगुमाँ रहो.!
___________________________________________

मुद्दतों बाद भी नहीं मिलते हम जैसे नायाब लोग
तेरे हाथ क्या लग गए तुमने तो हमे आम समझ लिया !!
___________________________________________

उसका बिछड़ना कोई आम वाकिया नहीं था ,
यार कई बरस लगे खुद को यकीन दिलाते हुए ,
___________________________________________

"मोहब्बत" की तरह
"नफरत" का भी साल में एक ही दिन तय कर दो
ये रोज़-रोज़ की नफरतें अच्छी नहीं लगतीं.
___________________________________________

साहिल के तलब गार यह पहले से जान लें,
दरिया-ए-मुहब्बत में किनारे नहीं होते
समशान के बाहर लिखा था,
___________________________________________

"मंज़िल तो तेरी यही थी..
ज़िन्दगी बीत गई तुझे यहां आते आते,
क्या मिला मतलबी ज़माने से,
अपनो ने ही जला दिया तुझे जाते जाते.."
___________________________________________

दिखाकर हुस्न का जलवा सितम आबाद कर डाला.
हसीनों ने जिसे चाहा उसे बर्बाद कर डाला.🥺

Post a Comment

0 Comments