गजब लव शायरी | gajab love shayari in Hindi
सांसो मे रहकर तुम हमारी तुम महमान बन गये...
दिल में बसकर हमारी मुस्कान बन गये...
लोग नजदीक आकर हमारे ना बन सके...
और आप दूर रहकर भी हमारी जान बन गये...
✍✍
______________________________________________
मिरे गुनाह ज़ियादा हैं या तिरी रहमत
करीम तू ही बता दे हिसाब कर के मुझे
______________________________________________
परिन्दे को बाहों में बिखर जाने दो...
अपनी खुशनुमा सांसों से महक जाने दो...
दिल मचलता है और सांस थम सी जाती है...
अब तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो...
✍✍
______________________________________________
धड़का तो था दिल एक बार__
जाने उनसे मिलने की
घबराहट थी...
या उनके, मेरे दिल में आने की
आहट थी...
______________________________________________
तुम क्या जानो, उस दरिया पर क्या गुज़री,
तुमने तो बस पानी भरना छोड़ दिया ||
- तहजीब हाफी
______________________________________________
घर मे मेरे झरोखे बहुत है
रिश्तों में मेरे धोखे बहुत है
बात बने जो मिलों हमे रातों में
दिन में हम सोते बहुत है
जिक्र हुआ तेरा मुस्कुराये थे हम
अकेले में हम रोते बहुत है
______________________________________________
गिरना था जो आपको तो सौ मक़ाम थे,
ये क्या किया कि निगाहों से गिर गए।🙂
______________________________________________
हम शायरों के मसले कुछ ओर है
पास तो बैठो मैं कहता कुछ नही😊
______________________________________________
मेरे जैसे बन जाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा
दीवारों से टकराओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा
हर बात गवारा कर लोगे मन्नत भी उतार कर
तावीज़ें भी बँधवाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा
😍
______________________________________________
बस वो मुस्कुराहट ही कही खो गई है,
बाकी तो मै भी बहुत खुश हू आजकल |||🙂🙂
______________________________________________
मेरे जीने के लिए तेरा अरमान ही काफी है,
दिल की कलम से लिखी ये दास्तां ही काफी है,
तीर-ए-तलवार की तुझे क्या जरूरत,
कत्ल करने के लिए तेरी मुस्कान ही काफी है।
😍
______________________________________________
शानदार रिश्ते चाहिए तो उन्हें गहराई से निभाइये..*
*"लाजवाब मोती" कभी किनारों पे नही मिलते🙂
______________________________________________
तकलीफ तो मुझे भी होती है
मगर ये बात हौंसला देती है कि
जब तुम रह सकते हो मेरे बगैर
तो मैं क्यूँ नहीं!!!⚡️⚡️
______________________________________________
साथ तो जिंदगी भी छोड़ देती है ,
फिर शिकायत सिर्फ मोहब्बत से क्यों?
______________________________________________
किसी को नींद आती है मगर ख्वाबों से नफरत है,
किसी को ख्वाब प्यारे हैं मगर वो सो नहीं पाता।🙂
______________________________________________
कभी पढ़कर ख़ुशी होती होगी
कभी आंखें भर जाती होगी
मेरी शायरी में जब किसी को
अपनी कहानी नज़र आती होगी
______________________________________________
तन्हाईयाँ कुछ इस तरह से डसने लगी मुझे,
मैं आज अपने पैरों की आहट से डर गया।
💔
______________________________________________
मुझसे दूर जाने की बात मत करो,,
देख मैं डर गया हू , मर भी सकता था,🙂
______________________________________________
हँसते हँसते रोना है इतना पागल होना है
उसके मन को पढ़ जाउ इतना जाहिल होना है
अपना एक सफीना है अपना साहिल होना है
खुद से ही आशिक़ी है खुद का ही कातिल होना है
ढूंढे ढूंढ सके न कोई ऐसा हासिल होना है
______________________________________________
खिड़की से झांकता हूँ मै सबसे नज़र बचा कर,
बेचैन हो रहा हूँ क्यों घर की छत पे आ कर,
क्या ढूँढता हूँ जाने क्या चीज खो गई है,
इन्सान हूँ शायद मोहब्बत हमको भी हो गई है