Best friendship shayari in english
खुशबू की तरह मेरी साँसों में रहना;
लहू बनके मेरी नस-नस में बहना;
दोस्ती होती है रिश्तों का अनमोल गहना;
इसलिए दोस्त को कभी अलविदा न कहना।
_____________________________________________
लोग रूप देखते है ,हम दिल देखते है ,
लोग सपने देखते है हम हक़ीकत देखते है,
लोग दुनिया मे दोस्त देखते है,
हम दोस्तो मे दुनिया देखते है।
_____________________________________________
कहीं अंधेरा तो कहीं शाम होगी,
मेरी हर ख़ुशी तेरे नाम होगी,
कभी मांग कर तो देख हमसे ए दोस्त,
होंठो पर हसीं और हथेली पर जान होगी।
_____________________________________________
हर मोड़ पर मुकाम नहीं होता,
दिल के रिश्तो का कोई नाम नहीं होता,
चिराग की रौशनी से ढूँढा है आपको,
आप जैसा दोस्त मिलना आसान नहीं होता।
_____________________________________________
दिन बीत जाते है सुहानी यादें बनकर,
बाते रह जाती है कहानी बनकर,
पर दोस्त तो हमेशा दिल के करीब रहते है,
कभी मुस्कान तो कभी, आँखों का पानी बनकर।
_____________________________________________
ज़िन्दगी हर पल कुछ खास नहीं होती,
फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,
मिलना हमारी तक़दीर में था वरना,
इतनी प्यारी दोस्ती इत्तेफाक नहीं होती।
_____________________________________________
तुम दोस्त बनके ऐसे आए ज़िन्दगी में,
कि हम ये जमाना ही भूल गये,
तुम्हें याद आए न आए हमारी कभी,
पर हम तो तुम्हें भुलाना ही भूल गये।
_____________________________________________
कुछ दोस्त ऐसे होते हैं
जिनके साथ कितना भी
वक्त गुजार लो कम ही लगता है।
_____________________________________________
छू ना सकूं आसमान,
तो ना ही सही दोस्तों,
आपके दिल को छू जाऊं,
बस इतनी सी तमन्ना है।
_____________________________________________
मै नही कहता की
मेरी खबर पूछो दोस्तों,
खुद किस हाल में हो
बस इतना बता दिया करो।
_____________________________________________
छोटे से दिल में गम बहुत हैं,
जिंदगी में मिले जख्म बहुत हैं,
मार ही डालती कब की ये दुनिया हमे,
कमबख्त दोस्तों की दुआओं में दम बहुत है।
_____________________________________________
नोट इकट्ठे करने के बजाय दोस्त इकट्ठे किए हैं हमने, इसलिए आज पुराने भी चल रहे हैं!
_____________________________________________
सारे दोस्त एक जैसे नहीं होते, कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते, आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ, कौन कहता है ‘तारे ज़मीं पर’ नहीं होते।
_____________________________________________
हक़ीकत मोहब्बत की जुदाई होती है, कभी-कभी प्यार में बेवफाई होती है, हमारे तरफ हाथ बढ़ाकर तो देखो, दोस्ती में कितनी सच्चाई होती है।
_____________________________________________
Friend: तू बहुत गंदी गालियां देती है यार! Me: अच्छी वाली तू बता दे? वह भी दे दूंगा!
_____________________________________________
दोस्त वो है जिसे आप 4am पर कॉल कर सकते हैं!
_____________________________________________
दिखावा इसमें ना जरा है,
जज्बातों से भरा है,
पल मैं समझ आया हाल दिल का,
रिश्ता दोस्ती का कितना खरा है!
_____________________________________________
दोस्त साथ हो तो रोने में भी शान है, दोस्त ना हो तो महफिल भी शमशान है!
_____________________________________________
कुछ दोस्त सीधे सादे भी अच्छे नहीं लगते, और कुछ कमीने जान से भी प्यारे होते हैं..
_____________________________________________
ना पैसा चाहिए
ना कार चाहिए
जिंदगी भर साथ देने वाला
तेरे जैसा एक यार चाहिए।
_____________________________________________
जिंदगी में फिर मिले हम कहीं,
देखकर नजरें ना झुका लेना…
तुझे देखा है यार कहीं,
ऐसा कहकर गले से लगा लेना।